फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चुनावों से पहले सड़क पक्की नहीं की तो नहीं देंगे वोट

चुनावों से पहले सड़क पक्की नहीं की तो नहीं देंगे वोट

Fri, 05 Apr 2019 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
चुनावों से पहले सड़क पक्की नहीं की तो नहीं देंगे वोट
चुनाव से पहले सड़क पक्की नहीं की तो नहीं देंगे वोट
विज्ञापन

छत्रयाना गांव के निवासियों ने सरकार को चेताया
कहा-आज तक गांव तक भी नहीं पहुंच पाई सड़क
दो हजार आबादी को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर की ग्राम पंचायत डरवाड़ के छत्रयाना गांव के दो हजार से अधिक निवासी आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। हालांकि, इस गांव के लिए करीब एक किलोमीटर सड़क बनी है, लेकिन इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसमें वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। यहां के निवासियों को दोनों दलों की सरकारों के प्रति रोष है। यहां के लोगों ने सरकार को सड़क चुनाव से पहले पक्की करने की चेतावनी दी है अन्यथा वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि एक तो आज तक छत्रयाना गांव तक पूरी सड़क नहीं पहुंची और जो बनी है, वह आज तक पक्की नहीं हो पाई है। इसके चलते सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। ठेकेदार ने इस सड़क को बीच में ही दो स्थानों पर पक्का किया है और आधे से ज्यादा सड़क अभी भी कच्ची है। क्षेत्र और इस गांव के शिवराम, मेहर चंद, प्रेम सिंह, नानक चंद, कैप्टन महाजन, हेमचंद, बालक राम, संतराम, बलदेव, कुलदीप गुमाल, गुरुदेव, संजय कुमार, रामनाथ, कृपा राम, सूरत सिंह, पृथी सिंह, सूरत सकलानी, भूप सिंह, शंभू राम, बंसी सकलानी, प्रताप सकलानी, अजय सकलानी, रविंद्र कुमार, हीरा लाल, नरपत राम, डोलू राम आदि ने सड़क को गांव तक निकालने और जल्द पक्का करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि लोकसभा चुनाव से पहले सड़क पक्की नहीं गई तो वे चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। उधर, पंचायत प्रधान लता ठाकुर ने बताया कि इस सड़क पर कुछ कार्य पंचायत ने वित्त आयोग के बजट से भी करवाया है, जिसे ठेकेदार उखाड़ने से इनकार कर रहा है और इसके ऊपर ही बजरी और सीमेंट डालने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed