फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रस्सा-कस्सी में बनाई की महिलाओं ने मारी बाजी

रस्सा-कस्सी में बनाई की महिलाओं ने मारी बाजी

Wed, 03 Apr 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
रस्सा-कस्सी में बनाई की महिलाओं ने मारी बाजी
शिवा महिला मंडल की अंजू ने फोड़ा मटका
विज्ञापन

रस्साकशी में बनाई की महिलाएं रहीं प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर(मंडी)। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देवता मेले के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं और कार्यक्रम हुए। मेला मैदान में विभिन्न महिला मंडलों ने लोक नृत्य और पहाड़ी नाटियों की प्रस्तुति दी। लोक नृत्य में महिला मंडल पट, समखेतर, बडवाहण, शिवा, निचला गरोडू, दीप ज्योति, मझवाड़ प्रथम, बनाड़, गैल, रोपड़ी और सनोली ने भाग लिया। निचला गरोडू महिला मंडल की ओर से राधा कैसे न जले, दीप ज्योति ने डूंगे नालुए, गैल महिला मंडल ने शिव कैलाशों के वासी, रोपड़ी महिला मंडल की ओर से पंजाबी डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई। वहीं, नए मेला मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता भी शुरू हुई। कुश्ती के विजेता को समापन समारोह में मुख्यातिथि की ओर से गुर्ज और उचित इनामी राशि दी जाएगी। वहीं, मेला के तीसरे दिन रस्साकशी का फाइनल मुकाबला महिला मंडल बनाई और जलपेहड़ डिबणु के बीच हुआ। इसमें महिला मंडल बनाई ने खूब जोर आजमाइश कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मेला मैदान में महिला खेलों के तीसरे दिन सबसे रोचक मटका फोड़ प्रतियोगिता रही। इसमें करीब 20 महिला मंडलों की महिलाओं ने आंखों में पट्टी बांधकर हाथ में बांस का डंडा लिए मटका तोड़ने का प्रयास किया। मटका फोड़ने में शिवा महिला मंडल की अंजू कामयाब रही। महिला मंडल खेलों की समन्वयक तहसीलदार लडभड़ोल मीना ठाकुर और कोच रीता ठाकुर ने बताया कि मेला मैदान में दो दिन तक चली महिला खेलों की सभी विजेताओं के लिए 4 अप्रैल को कन्या पाठशाला में पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार लडभड़ोल मीना ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, कोच रीता ठाकुर, पार्षद ममता कपूर और निर्मला, प्रियंका शर्मा, इंदु राणा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed