फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कुमार साहिल के ‘लंदन ठुमकदा’ पर झूमा पंडाल

कुमार साहिल के ‘लंदन ठुमकदा’ पर झूमा पंडाल

Tue, 02 Apr 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
कुमार साहिल के ‘लंदन ठुमकदा’ पर झूमा पंडाल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि देव मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में नटराज डांस अकादमी मंडी, कार्तिक और कुमार साहिल ने पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कुमार साहिल, कार्तिक शर्मा तथा ममता भारद्वाज सहित स्थानीय और अन्य कलाकारों ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। स्ट्रिंग एंड स्टेप्स डांस अकादमी जोगिंद्रनगर के नन्हे कलाकारों और नटराज डांस अकादमी मंडी के कलाकारों ने भी खूब समां बांधा। संध्या के स्टार कलाकार कुमार साहिल ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गानों से लोगों का मनोरंजन किया। कुमार साहिल ने बचना ऐ हसीनो, अगा वारियां, दिल दियां गल्लां, खाई के पान बनारस वाला, लंदन ठुमकदा और पहाड़ी गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व कार्तिक शर्मा ने भी हिंदी, पंजाबी गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। कार्तिक ने खामोशियां, मैं तैनू समझावां की, जुगनी, सामने होवे यार ते नचना पैंदा है, जीने के हैं चार दिन तथा लग जा गले...आदि गीत गाकर धमाल मचाया।
राज्य स्तरीय मेला की इस सांस्कृतिक संध्या का आगाज सूरजमणि की शहनाई वादन से हुआ। इसके पश्चात पालमपुर के दीपक बडवाल और श्वेता राणा, जोगिंद्रनगर के विकास शर्मा, सुभाष ठाकुर, डीआर सागर, महेश्वर, वरुण सिंधिया, संजीव, अनिल सुकोश, आशा, शीतल, संदीप शर्मा, पूजा, रवि कुमार, अनुराधा, सहित रणवीर सिंह, लडभड़ोल के आयूब खान, कांगड़ा के अंशुल चमन, धर्मपुर के गोपाल दास, करसोग की प्रभा ठाकुर तथा धर्मशाला के अमरीक बैंस ने भी अपने गीतों के माध्यम से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। पधर की प्रिया दर्शनी और जोगिंद्रनगर की अनिता का नृत्य भी खूब सराहा गया। संध्या में पधर, जोगिंद्रनगर के पुलिस उपअधीक्षक मदन कांत शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

........
आज ये कलाकार मचाएंगे धमाल
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बुधवार को सुप्रसिद्ध पहाड़ी गायक इंद्रजीत सहित स्थानीय और प्रदेश के अन्य कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed