फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लारजी डैम में सिल्ट बढ़ने से छोड़ा जाएगा पानी

लारजी डैम में सिल्ट बढ़ने से छोड़ा जाएगा पानी

Wed, 27 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
लारजी डैम में सिल्ट बढ़ने से छोड़ा जाएगा पानी
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। मानसून की बौछारें प्रचंड गर्मी में लोगों के लिए राहत बनकर आई हैं। बुधवार सुबह से ही झमाझम बारिश से जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मानसून की दस्तक से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने हिदायत जारी करते हुए जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। उधर, लारजी पावर हाउस में सिल्ट बढ़ने से बिजली उत्पादन पर खतरा मंडराने लगा है। नतीजतन प्रबंधन पहली जुलाई से सुबह छह बजे से दो जुलाई सुबह छह बजे तक डैम के गेट पानी की निकासी के लिए खोलने जा रहा है। इस दौरान ब्यास नदी उफान पर रहेगी। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से ब्यास नदी के किनारों पर न जाने की हिदायत जारी की है ताकि, किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। लारजी पावर हाउस में सिल्ट की मात्रा काफी अधिक बढ़ गई है। लिहाजा प्रबंधन पहली से दो जुलाई तक डैम के गेट पानी के निकासी के लिए खोलेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस अवधि के दौरान ब्यास नदी के किनारे न जाएं। मौसम विज्ञान विभाग ने 28 से 30 जून तक मंडी समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


ये हिदायतें जारी
1-भारी बारिश या बरसात के दौरान नदी नालों के नजदीक न जाएं। पहाड़ी क्षेत्रों में अगर घर के आसपास कहीं जमीन में अचानक दरारें दिखें तो प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन

2-घर के आसपास बारिश के पानी की निकासी सुनिश्चित करने या घर के आसपास ज्यादा पानी एकत्र न होने की सलाह दी है। जिससे की घर के धंसने का खतरा न हो।
3- भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सड़क पर वाहन सावधानी से चलाने या भारी बारिश के दौरान बेहद जरूरी स्थिति में ही रात को सफर करने का आग्रह किया है। सड़क पर अधिक पानी आने की स्थिति में सड़क क्रास न करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4-बरसात के दौरान नदी नालों में बह कर आ रही लकड़ी के टुकड़ों को पकड़ने का प्रयास न करें। प्रशासन के मुताबिक यह घातक हो सकता है।
5- बरसात या भारी बारिश के समय छोटे-छोटे बच्चों को घर से दूर अकेले न भेजें और ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों में संग्रहीत जल में बच्चों के नहाने पर रोक लगाने का आग्रह किया है।

आपातकाल में यहां करें संपर्क
आपदा प्रबंधन 1077
पुलिस कंट्रोल रूम 01905-223374
उपायुक्त कार्यालय 226201,226202,226204
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed