फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   काष्ठकुणी शैली में बना था 25 कमरों का दो मंजिला मकान

काष्ठकुणी शैली में बना था 25 कमरों का दो मंजिला मकान

Sun, 04 Mar 2018 11:06 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
काष्ठकुणी शैली में बना था 25 कमरों का दो मंजिला मकान
- फोटो : अमर उजाला
नेरचौक (मंडी)। उपमंडल के ढावन में भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने फौरी राहत जारी की है। ढावन में शनिवार देररात 25 कमरों का दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया था। आग से प्रभावित परिवारों की 25 लाख की संपत्ति जल गई है। यह मकान काष्ठकुणी शैली में बना हुआ था। मकान में बहुतायत में लकड़ी का इस्तेमाल किया गया था। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। लेकिन, अभी तक पुख्ता कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तहसीलदार बल्ह भवानी सिंह ने कहा कि शनिवार देर रात 25 कमरों की 2 मंजिला स्लेटपोश हवेली जलकर राख हो गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को चार तिरपाल और फौरी राहत राशि सौंपी गई है। प्रभावितों में पुष्पराज को नकद 10000, प्रकाश चंद को 10000, हरीश को 10000 तथा सुधीर और लेखराज को पांच-पांच हजार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मकान पुश्तैनी हवेली थी। जिसमें 25 से अधिक कमरे थे। जिसमें 5 परिवार रहते थे। सभी परिवारों ने पहले से नए मकान बना लिए हैं। लेकिन, अभी पुराने मकान में ही रह रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब 25 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अधिकांश मकान लकड़ी का बना हुआ है तथा सब कुछ जलकर राख हो गया है। वहीं, प्रभावित पुष्पराज, हरीश कुमार, प्रकाश चंद, सुधीर, लेखराज ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। शायद किसी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। प्रभावितों का कहना है कि उनकी जीवन भर की पूंजी जलकर राख हो गई है। अभी तक नए मकानों में सामान भी शिफ्ट नहीं किया था। उन्होंने प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed