{"_id":"59eca1bd4f1c1bd7538b8968","slug":"171508680125-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज रेफर करने को लेकर उलझे पार्षद और डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज रेफर करने को लेकर उलझे पार्षद और डॉक्टर
Sun, 22 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मंडी फटाफट
ambulance
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
रिवालसर (मंडी)। सीएचसी रिवालसर में मरीज के इलाज में कोताही बरतने का मामला सामने आया है। इलाज में कथित लापरवाही पर अस्पताल में तैनात डॉक्टर और पार्षद आपस में उलझ पड़े। हालांकि, मामले में किसी भी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार अपर बल्ह घाटी का बरस्वाण पंचायत निवासी मरीज रेवतू राम (63) उपचार के लिए सीएचसी रिवालसर पहुंचा था। शिकायतकर्ता मनोनीत पार्षद लक्ष्मीदत्त का कहना है कि मरीज रेवतू राम को पहले तो डॉक्टर ने गंभीरता से नहीं जांचा और फिर बिस्तर पर लेटाए रखा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मरीज उचित इलाज न मिलने से रातभर पर अस्पताल में दर्द से कराहता रहा। मरीज बीपीएल परिवार से संबंधित है। पार्षद का कहना है कि मरीज की हालत खराब थी, लेकिन उसे रेफर नहीं किया गया। यह मरीज की जान पर भारी पड़ सकता था। पार्षद ने आरोप लगाया है कि जब इस मामले को लेकर उन्होंने डॉक्टर से बात की तो डॉक्टर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामला जब नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर तक जा पहुंचा तो उनके दखल पर संभले चिकित्सक ने इलाज को तड़प रहे मरीज को बाद में 108 के जरिये जिला अस्पताल भेजा। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉक्टर देश राज शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है लिखित में शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।