फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   17 Punjab Regiment pays tribute to the martyrs

Mandi News: 17 पंजाब रेजिमेंट ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 16 Nov 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
17 Punjab Regiment pays tribute to the martyrs
नेरचौक (मंडी)। 17 पंजाब रेजिमेंट हिमाचल के पूर्व सैनिकों ने 63वां स्थापना दिवस डडौर में मनाया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए पूर्व सैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 17 पंजाब रेजिमेंट की बटालियन का भारत-चीन युद्ध के दौरान 15 नवंबर 1962 को मेरठ छावनी की भगत लाइन में गठन हुआ था। 18 मार्च 1969 को देश के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन ने इस बटालियन को प्रतिष्ठित ‘कलर’ (ध्वज) प्रदान किया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने अपने वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 17 पंजाब बटालियन ने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया था। इस आयोजन का सफल संचालन लेफ्टिनेंट रतन लाल, सूबेदार मुरारी लाल, सूबेदार भूरी सिंह, सूबेदार पूर्ण चंद, नायब सूबेदार नवीन कुमार, हवलदार मेघ सिंह, हवलदार बलदेव सिंह, हवलदार मस्त राम और अन्य सहयोगियों ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि हवलदार टेक सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed