फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   टिहरा में खोली जाए सीएसडी कैंटीन

टिहरा में खोली जाए सीएसडी कैंटीन

Sat, 11 May 2019 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
टिहरा में खोली जाए सीएसडी कैंटीन
टिहरा (मंडी)। उपमंडल की उपतहसील टिहरा में पूर्व सैनिकों को सीएसडी कैंटीन की सुविधा आज दिन तक नहीं मिल पाई है। टिहरा में सीएसडी कैंटीन खोलने के लिए क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक पिछले एक दशक से मांग करते आ रहे हैं। अभी तक मांग को पूरा नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों में भारी रोष है। अब पूर्व सैनिकों ने लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने के लिए चेताया है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों का कहना है कि टिहरा क्षेत्र में ऐसा कोई भी परिवार नहीं है जहां का बेटा पूर्व सैनिक में न हो। वर्तमान में क्षेत्र के कई नौजवान सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कैंटीन की सुविधा न होने से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और सैनिकों की विधवाओं को सामान लेने के लिए धर्मपुर, सरकाघाट या समीरपुर जाना पड़ता है। वहां भी घंटों लाइन में लगना पड़ता है। समय की बरबादी होने के साथ-साथ आर्थिक हानि भी उठानी पड़ती है। पूर्व सैनिकों में ईश्वर दास, कश्मीर सिंह, हजारी लाल, अंमी चंद, दलेल सिंह, बंसी लाल, अमी चंद, दीवान चंद, राज कुमार, सुखदेव, जयपाल, व्यास देव, मोहर सिह चंद्रमणि, बाली राम, हरि सिंह, बलवीर सिंह, रूप लाल सहित लगभग 60 पूर्व सैनिकों ने बताया कि टिहरा दस पंचायतों का केंद्र बिंदु है। कैंटीन खुलने से क्षेत्र की तनिहार, गरौड़ू, गद्दीधार, भदेड़, कून, ग्रयोह, डरवाड़, कोट, टिहरा सहित आसपास की पंचायतों के लगभग 60 गांवों के हजारों सैनिकों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं को लाभ मिलेगा। अगर टिहरा में सीएसडी कैंटीन नहीं खोली जाती है तो उन्हें इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाने पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, भूतपूर्व सैनिक लीग टिहरा के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, सचिव अशोक कुमार, वेटरन इंडिया के खंड धर्मपुर इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि उच्चाधिकारियों से इस मुद्दे को उठाया गया है। कहा कि टिहरा में कैंटीन खोली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed