फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   संगीत सदन में बांसुरी वादन के दिए टिप्स

संगीत सदन में बांसुरी वादन के दिए टिप्स

Sun, 24 Mar 2019 12:45 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
संगीत सदन में बांसुरी वादन के दिए टिप्स
मंडी। संगीत सदन मंडी में बांसुरी वादन को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गया घराने के सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक उस्ताद मुजतबा हुसैन ने शिरकत की। उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं को बांसुरी की बारीकियों के बारे में जानकारी दी। संगीत सदन के संचालक एवं संगीत गुरु उमेश भारद्वाज ने बताया कि एकदिवसीय कार्यशाला में हर आयु वर्ग के लगभग 60 के करीब प्रशिक्षु कलाकारों ने भाग लिया। इन्हें उस्ताद हुसैन ने बांसुरी पकड़ने, अंगुलियां रखने और बांसुरी में फूंक मारने आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांसुरी बहुत ही मीठा साज है और इसमें पड़े छेदों से निकले स्वर मनुष्य ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। लुप्त होते जा रहे पारंपरिक साजों को बचाने के लिए युवा वर्ग को आगे आना होगा तभी शहनाई, बांसुरी, ढोल-नगाड़ों की स्वर लहरियों और थाप को बचाया जा सकता है। उन्होंने अनेक फिल्मों में बांसुरी वादन किया है। कार्यशाला के दौरान उन्होंने फिल्मों में बजाए गीतों का बांसुरी वादन कर सभी को उत्साहित किया। प्रशिक्षुओं को उन्होंने अपनी तरफ से बांसुरी भी भेंट की। वहीं, ओल्ड ब्वाय बैंड के कलाकारों ने भी उन्हें अपने गाए मंडयाली गीतों की प्रतियां भेंट कीं। इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली घराना के उस्ताद फयाज खां के पोते यूनुस खां ने तबले पर संगत की।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed