{"_id":"5a269edf4f1c1b4e718b75ce","slug":"161512480479-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत बनी शुष्क ठंड और धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत बनी शुष्क ठंड और धुंध
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में पिछले तीन माह से बारिश न होने के कारण क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शुष्क ठंड और धुंध के कारण लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों ने जकड़ रखा है। बारिश न होने से वातावरण दूषित हो गया है। खासतौर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों में ठंड के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार की ज्यादा शिकायतें आ रही हैं।
किसान भी बारिश न होने के कारण खेतों में होने वाले जरूरी कार्यों को पूरा नहीं कर पा रहेे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बारिश न होने के कारण हवा में प्रदूषण की मात्रा ज्यादा हो गई है और कीटाणु खुली हवा में घूम रहे हैं। ऐसे में डाक्टरों की सलाह है कि गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें, सुबह-शाम की ठंड में बच्चों का खास ध्यान रखें। पीने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें, किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर डॉक्टरी जांच जरूर कराएं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। एसएमओ सरकाघाट डॉ. पीएल वर्मा ने बताया कि शुुष्क ठंड और दूषित हवा के कारण जुकाम, बुखार होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में गर्म पानी व गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें तथा बच्चों का खास ध्यान रखें।