फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मनरेगा कार्यों में ढील से बीडीओ तलख, खुद उतरेंगे फील्ड में

मनरेगा कार्यों में ढील से बीडीओ तलख, खुद उतरेंगे फील्ड में

Wed, 03 Jul 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा कार्यों में ढील से बीडीओ तलख, खुद उतरेंगे फील्ड में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। उपमंडल में मनरेगा के 550 काम लंबित होने पर खंड विकास अधिकारी कार्यों में बरती जा रही ढील पर तलख हो गए हैं। वह सरकार की इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए अब स्वयं फील्ड में मोर्चा संभालेंगे। वह वीरवार से तेवन और सराहन पंचायत में चार दिन के टूअर पर रहेंगे। इस दौरान फील्ड में लंबित चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। बुधवार को पंचायत सचिवों, तकनीक सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों के साथ हुई बैठक में बीडीओ राजेंद्र सिंह टेजटा ने सभी फील्ड स्टाफ को सभी अधूरे पड़े कार्यों को एक महीने में पूरा करने के आदेश जारी किए हैं। यही नहीं, निरीक्षण के दौरान फील्ड स्टाफ को मौके पर रहने को कहा गया है। इस दौरान बीडीओ ने सभी 54 पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे विकास कार्यों पर भी रिपोर्ट ली।
जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2019 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में तैयार की गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि करसोग की 54 पंचायतों में मनरेगा के 550 के करीब ऐसे काम हैं, जो लोगों ने शुरू तो कर दिए थे लेकिन तय समयावधि में इन कार्यों को समाप्त नहीं किया गया है। इसके चलते ये सभी काम बीडीओ ऑफिस की सूची में पेंडिंग चल रहे हैं। करसोग के बीडीओ राजेंद्र सिंह टेजटा ने कहा कि सभी फील्ड स्टाफ को अधूरे कार्यों को एक महीने में पूरा करने के आदेश जारी किए गए हैं। वीरवार से स्वयं फील्ड में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। फील्ड अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को समय पर शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नए कार्यों को शुरू करने में हो रहीं दिक्कतें
करसोग खंड में मनरेगा के तहत चल रहे लंबित कार्यों की सूची लगातार लंबी होती जा रही है। इससे पंचायतों में नए कार्य शुरू करने में भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। वित्त वर्ष 2019-20 की बात करें तो 54 पंचायतों में विकास कार्य के लिए 103 करोड़ 94 लाख 75 हजार का बजट मंजूर हुआ है। इसके तहत मनरेगा के कुल 10,249 विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। इस बार चालू वित्त वर्ष 2019-20 में टॉप की पांच पंचायतों में सबसे अधिक 8 करोड़ 3 लाख रुपये महोग पंचायत में विभिन्न-विभिन्न विकास कार्य पर खर्च किए जाएंगे। इसके तहत मनरेगा के कुल 827 योजनाएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed