फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चक्का जाम के बाद अतिरिक्त बस सेवा शुरू

चक्का जाम के बाद अतिरिक्त बस सेवा शुरू

Wed, 03 Jul 2019 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
चक्का जाम के बाद अतिरिक्त बस सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। ओवरलोडिंग पर सख्ती के चलते सकरोहा में बसें न मिलने से गुस्साए छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का लगातार तीन दिन तक चक्का जाम और प्रदर्शन रंग लाया है। बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी डिपो के आरएम ने सकरोहा का दौरा कर अतिरिक्त बस सेवा शुरू कर दी है। इससे रोजाना सफर करने वालों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि पहले मंडी से सकरोहा बस का प्रावधान था लेकिन कुछ दिन से यह बस वाया राजगढ़ कर दी थी। राजागढ़ से वापस लौटते समय बस भर जाती थी और सकरोहा में बस का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और लोगों को परेशानी होती थी।

वहीं, सकरोहा के लक्ष्मी बाई महिला मंडल चवाड़ी की प्रधान बीना देवी ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते सकरोहा के लोगों को बस में नहीं बैठाया जाता था। इससे कॉलेज विद्यार्थी और राजमर्रा कार्य करने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसके चलते महिला मंडल चवाड़ी और कॉलेज विद्यार्थी तीन दिन तक लगातार सकारोह में चक्का जाम करते रहे। तीन दिन तक बस लगवाने की मांग निगम से करते रहे। आरएम मंडी से भी बस लगाने की मांग की गई। अब तीन दिन बाद बस लग गई है। दूसरी और महिला मंडल की सचिव प्रकाशी देवी, सहसचिव राजकुमारी, छात्राओं कनिका, पल्लवी, नैंसी, ऋषिता, ममता, वीणा देवी, बंती देवी, सरोज देवी, कन्नू प्रिया, सुनीता, रजनी देवी, शशी देवी ने एचआरटीसी के अधिकारियों का आभार जताया है। उधर, आरएम मंडी गोपाल चंद शर्मा ने बताया कि भीड़ को कम करने के लिए सुबह नौ बजे मंडी-सकरोहा रूट के लिए अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed