फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नहीं सुधरा मार्ग ढांक से गिर कर वृद्ध महिला की मौत

नहीं सुधरा मार्ग ढांक से गिर कर वृद्ध महिला की मौत

Wed, 03 Jul 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
नहीं सुधरा मार्ग ढांक से गिर कर वृद्ध महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जर्जर और संकरी धोंण से सिल सड़क पर छिड़ू का टपा नामक स्थान पर ढांक से फिसलकर गिरी एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। हादसे के समय वृद्ध महिला अपने पति के साथ घास लेकर घर की ओर जा रही थी। अचानक खराब रास्ते में पैर फिसला और महिला नीचे गिर गई और उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर संकरे कच्चे रास्ते की सुध न लेने का आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया है कि पहले भी इस मार्ग पर दो लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उसके बावजूद मार्ग दुरुस्त करने की जहमत पंचायत ने नहीं उठाई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 9 बजे छूरुनंडी देवी (65) अपने पति सुकर सिंह के साथ घास उठा कर गाहरा गांव से अपने घर सिलह जा रही थी। छिड़ू का टपा नामक स्थान पर रास्ते से फिसल कर करीब 80 मीटर नीचे जा गिरी और उसकी मौत हो गई। सुकर सिंह ने बहु रीता देवी और गांववासियों को आवाज लगाकर सहायता के लिए बुलाय। लेकिन, तब तक छूरुनंडी देवी की मौत हो चुका थी। सिलह गांव के खजाना राम, दुनी चंद, रेखा देवी, रीता देवी, सपना देवी और खुड्डी ने कहा कि इससे पहले भी यहां दो हादसे हो चुके हैं। पांच दिन पहले सिलह गांव के बुद्धि सिंह भी इसी स्थान से गिरा था, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि एक महीना पहले स्कूल जाते समय एक छात्र अंकित भी इसी स्थान पर गिरा था। लेकिन वह उसे हल्की चोटें ही आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य आरक्षी होशियार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है।

जंगलात महकमे की एनओसी नहीं
लगभग एक लाख की लागत से बनने वाले धोंण से सिल तक सड़क के अधर में लटकने के कारण दलेड़ पंचायत के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के लिए तत्कालीन मंत्री गुलाबसिंह ठाकुर ने एक लाख का प्रावधान करवाया था। उधर, पंचायत खुड्डी के प्रधान दुनीचंद ने कहा कि एक तो उन्हें समय पर पैसा नहीं मिला और न ही रास्ते में पड़ने वाले जंगलात महकमे की एनओसी मिली। इसके चलते सड़क का काम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि काम करना चाहते हैं लेकिन, हमें एनओसी नहीं मिल रही है। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी लडभड़ोल तरुण शर्मा ने बताया कि आदेशानुसार इस पर पूर्ण रूप से रोक है। इससे यह कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed