{"_id":"5d1cc7588ebc3e3cb37364d0","slug":"156216710414-mandi-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी का काम देख रहा हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी का काम देख रहा हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। गागल पुलिस चौकी में बुजुर्ग महिला की शिकायत दर्ज न करने के आरोपों के बाद एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाई है। शिकायत पर गागल पुलिस चौकी प्रभारी का काम देख रहे हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। जबकि, इस मामले में विभागीय जांच भी की जाएगी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जांच का जिम्मा एसएचओ बल्ह को सौंपा गया है। एसपी की सख्त कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
गौरतलब है कि मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट से भागकर गागल पुलिस चौकी में मदद मांगने पहुंची महिला ने संबंधित चौकी के पुलिस वालों पर सुनवाई न करने के आरोप लगाए थे। साथ ही यह आरोप भी लगाया था कि तीन घंटों तक पुलिस चौकी में बैठाने के बाद उल्टा उसे धमकाया गया। न्याय की गुहार लेकर एसपी मंडी गुरदेव शर्मा के पास पहुंची थी। मामला संज्ञान में आते ही एसपी गुरदेव शर्मा ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए बुजुर्ग महिला की शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच भी बैठाई। अब एसपी मंडी ने इस मामले में पुलिस चौकी प्रभारी का काम देख रहे हेड कांस्टेबल नेक राम को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि मामले में महिला की शिकायत पर चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले में छानबीन चल रही है।
दूसरे पक्ष की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर
एसपी के पास न्याय की गुहार लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला समेत उसके अन्य परिवार वालों पर भी पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। रास्ता रोककर गालीगलौज करने का आरोप लगाया गया है। इस पक्ष का कहना है कि चौकी का प्रभार देख रहे हेडकांस्टेबल पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। दोनों पक्षों को चौकी प्रभारी ने अपना-अपना पक्ष लिखने को कहा। दोनों ने अपना-अपना पक्ष लिखकर दिया। दूसरे पक्ष से युवक आया और कहने लगा कि अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई और शिकायत पत्र पुलिस अधिकारी से छीनकर वहां से चला गया।