फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दूंधा क्षेत्र में बसों को लेकर ओवर लोडिंग के चलते सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की उठाई मांग

दूंधा क्षेत्र में बसों को लेकर ओवर लोडिंग के चलते सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की उठाई मांग

Wed, 03 Jul 2019 08:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
दूंधा क्षेत्र में बसों को लेकर ओवर लोडिंग के चलते सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की उठाई मांग
ओवरलोडिंग पर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
विज्ञापन

दूंधा क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी
अनदेखी पर पहिया जाम करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। द्रंग विकास खंड पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष एवं कुफरी पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, भड़वाहण पंचायत के प्रधान जितेंद्र कमांडो ने इलाका दूंधा क्षेत्र में बसों की ओवरलोडिंग को लेकर सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई है। दोनों पंचायत प्रधानों ने कहा कि जोगिंद्रनगर से कुन्नू, सरौंझ, भड़वाहन, लोहड़ा, कुफरी, बटाहर रूट पर निगम की केवल मात्र एक बस चलती है। बस दोपहर को 2.30 बजे जोगिंद्रनगर से चल कर सायं छह बजे बटाहर पहुंचती है। इस बस सेवा से क्षेत्र की लगभग तीन हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होती है। एक मात्र बस होने के कारण यह बस हमेशा ओवरलोड रहती है। इस रूट पर मंडी और बैजनाथ डिपो से अन्य बस सेवा शुरू करने की लोग मांग कर चुके हैं। सरकार के ओवरलोडिंग के फरमान के बाद आज गांव की जनता, कॉलेज के छात्र और स्कूली बच्चे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। बुधवार सुबह बटाहर से बस चलने के बाद लोहड़ा, भड़वाहन, सरौंझ तक ड्राइवर नेओवर लोडिंग के चलते एक भी सवारी को नहीं उठाया। पिछले एक सप्ताह से विद्यार्थी सही समय पर कॉलेज नहीं पहुंच रहे हैं। इस विषय में उपयुक्त को भी मंडी से कुन्नू, सरौंझ, भड़वाहन, लोहड़ा, कुफरी रूट पर नई बस सेवा शुरू करने को पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव भी भेजेे गए हैं। समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया है। क्षेत्र की समस्त जनता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री गोबिंद राम ठाकुर, विधायक जवाहर ठाकुर, उपायुक्त मंडी, आरटीओ मंडी, आरएम मंडी से दोनों रूटों पर जल्द बस सेवाएं चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग के चलते रूट पर नई बसें नहीं लगाई गईं तो जनता पहिया जाम करने से भी कोई गुरेज नहीं करेगी। जितेंद्र कमांडो और ओम प्रकाश ने कहा कि आम लोगों के साथ विद्यार्थियों को एक सप्ताह से कई मीलो पैदल चल कर गंतव्य और कॉलेज पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस रूट के दायरे में कुन्नू, हरड़ गलू, चैहड़, सिंगारी, ध्वापा, दोहरड़ी, मोरगलु, सरौंझ, भुंहर, भड़वाहन, फुमणिधार, लोहड़ा, शिल्हीखड्ड, कुफरी, निहोण, झकडवाहन, खिल, बटाहर कस्बे आते हैं। इन्हीं स्टेशनों से लोग अपने गांवों को भी बसों में सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed