फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बालीचौकी के बंजार जीरो चौक पर चक्का जाम

बालीचौकी के बंजार जीरो चौक पर चक्का जाम

Wed, 03 Jul 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
बालीचौकी के बंजार जीरो चौक पर चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालीचौकी (मंडी)। परिवहन निगम की बस में न बैठाए जाने से नाराज कॉलेज विद्यार्थियों ने बुधवार को बालीचौकी में बंजार जीरो चौक के समीप करीब 20 मिनट तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर काफी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। छात्रों ने इस दौरान एकमात्र एंबुलेंस को रास्ता देते हुए शेष वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया। छात्रों का कहना था कि निगम की बसों के परिचालक न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, बल्कि उन्हें बसों में बैठने भी नहीं दिया जा रहा है। छात्र पंकज सोनी ने बताया कि बुधवार सड़क पर बस का इंतजार कर रहे छात्रों को न तो औट बठाहड़ बस के चालक ने बैठाया और न ही खणि बस में उन्हें बैठने दिया गया। नतीजन उन्हें सड़क पर बैठना पड़ा। छात्राओं तिलका देवी और मीमांसा दुग्गल ने कहा कि वे कॉलेज खुलने के बाद से लगातार बसों की दिक्कतों से जूझ रही हैं और दो से तीन घंटे तक बसों के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। इस दौरान बंजार कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी कुछ देर तक छात्रों के जाम में फंसना पड़ा। इस दौरान ओवरलोडिंग की बात कहकर बस चालक और परिचालकों ने बसों को सड़क के एक साइड खड़ा कर दिया, जिससे कई आमजन भी प्रभावित हुए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को निगम की बस में भेज कर जाम खुलवाया। परिवहन निगम की बसों में कॉलेज छात्रों को न बैठाए जाने के विरोध में बालीचौकी, लारजी और कोटला के विद्यार्थियों ने बंजार में एसडीएम को ज्ञापन दिया और छात्रों के लिए आठ जुलाई तक अतिरिक्त बस सेवा की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो वे आठ जुलाई को एक बार फिर चक्का जाम करेंगे। दूसरी ओर बुधवार को ही बालीचौकी बस स्टैंड में निगम की बस चालक ने ओवरलोडिंग का हवाला दे कर न केवल बस में बैठे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को जबरन उतारा बल्कि कई सवारियों के साथ बदतमीजी भी की। इस दौरान लगभग एक दर्जन के आसपास सवारियों को बस से उतारा गया। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों ने चालक की शिकायत परिवहन मंत्री से करवाने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed