{"_id":"5d1b85b08ebc3e3c714626c5","slug":"15620847614-mandi-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की रेलिंग में फंसी मालवाहक जीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की रेलिंग में फंसी मालवाहक जीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल पर मंगलवार सुबह एक मालवाहक जीप पुल की रेलिंग से टकराते हुए फंस गई। गनीमत रही कि रेलिंग नहीं टूटी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। नजाकत को देखते हुए समझदार कुछ लोगों ने तुरंत जीप के टायरों की हवा निकाल दी, जिससे जीप नीचे हो गई और रेलिंग से निकल गई। इस दौरान पुल के दोनों ओर जाम लग गया और अधिक भार नहीं सहन करने वाले पुल पर कई वाहन जाम में फंस गए। इस पर मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मचारियों ने तत्काल जीप को पीछे की ओर निकाल कर यातायात बहाल करवा दिया।
142 साल पुराना है पुल
गौरतलब है कि अपनी सौ साल की गारंटी पूरी करने के बाद यह पुल 42 साल और पूरे कर गया है। यानी 142 साल का यह पुल हो गया है। इस दौरान इस पुल पर मालवाहकों सहित अन्य वाहनों का बहुत अधिक दबाव है। ऐसे में यह पुल कभी भी क्षतिग्रस्त होकर बड़े हादसे का कारण बन सकता है। अब तक इस पुल के लोहे के गार्डर, रस्से और स्तंभ बार-बार हिलने से अपनी पकड़ छोड़ते जा रहे हैं।
बाईपास पुल के निर्माण के बाद होगा काम पूरा
हालांकि, विक्टोरिया पुल पर से वाहनों की आवाजाही जल्द बंद हो सकती है। क्योंकि बाईपास पुल का निर्माण जोरों पर है। नब्बे फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। आगामी दो माह के भीतर इस पुल का विधिवत शुभारंभ हो सकता है। इसके बाद काफी हद तक विक्टोरिया पुल से वाहनों की आवाजाही बंद होगी। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि बाईपास पुल का निर्माण कार्य पूरा होते ही विक्टोरिया पुल पर वाहनों की आवाजाही कम होगी। उन्होंने कहा कि विक्टोरिया पुल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।