फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बसों की कमी को जल्द दूर नहीं किया तो करेंगे आंदोलन

बसों की कमी को जल्द दूर नहीं किया तो करेंगे आंदोलन

Tue, 02 Jul 2019 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
बसों की कमी को जल्द दूर नहीं किया तो करेंगे आंदोलन
करसोग (मंडी)। एसएफआई इकाई करसोग ने कॉलेज प्राचार्य को विद्यार्थियों को ओवरलोडिंग बंद के कारण पेश आ रही दिक्कतों को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में पहले ही बसों की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण रोजाना विद्यार्थियों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर आनन-फानन में ओवरलोडिंग बंद करने से विद्यार्थियों की समस्याओं को बढ़ाने का काम किया गया है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में ज्यादातर लोग आवाजाही के लिए परिवहन निगम पर आश्रित रहते हैं, लेकिन सरकार के इस निर्णय ने छात्रों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। एसएफआई का कहना है कि सरकार बसों की उचित व्यवस्था करे। करसोग कॉलेज के लिए कई छात्र दूरदराज के क्षेत्रों से बसों से कॉलेज पहुंचते हैं, लेकिन ओवरलोडिंग न हो, इसके लिए छात्रों को बसों से बाहर निकाला जा रहा है। इससे वे महाविद्यालय समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं और कई कक्षाएं छोड़नी पड़ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए तुरंत बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। ऐसा न होने पर एसएफआई सरकार और निगम के खिलाफ आंदोलन को उग्र कर देगी। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष भानु, इकाई सचिव संतोष, छात्रा सह संयोजक प्रिया और अन्य कार्यकर्ता पूजा, हिमानी, कुलदीप, तोपेश, बलदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed