फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बडरेसा में आग से गौशाला राख, भैंस और गाय झुलसी

बडरेसा में आग से गौशाला राख, भैंस और गाय झुलसी

Tue, 02 Jul 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
बडरेसा में आग से गौशाला राख, भैंस और गाय झुलसी
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के तहत बडरेसा गांव में एक गोशाला आग लगने से राख हो गई है। अग्निकांड में अंदर बंधी गाय और एक भैंस भी झुलस गई। गोशाला के मालिक पवन ने बताया कि उनकी पत्नी सोमवार शाम को अपनी भैंस और गाय को चारा डालकर घर आ गई। देर रात पड़ोसियों ने गोशाला से आग की लपटें निकलतीं हुई देखीं और उन्होंने आग बुझाने के भरसक प्रयास भी किए। बाद में ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर पशुओं को बाहर निकाला, लेकिन दोनों पशु बहुत झुलस गए थे। पीड़ित ने बताया कि इनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है और उन्हें बहुत अधिक नुकसान हुआ है। उधर, एसडीएम सरकाघाट बालकृष्ण चौधरी ने बताया कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है। प्रभावित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed