फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चाबी न मिलने पर पीएनबी स्टाफ ने तोड़े ताले

चाबी न मिलने पर पीएनबी स्टाफ ने तोड़े ताले

Tue, 02 Jul 2019 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
चाबी न मिलने पर पीएनबी स्टाफ ने तोड़े ताले
मंडी। शहर के साथ सटी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के तालों की चाबी न होने पर खुद बैंक के कर्मियों नेेेे ताले तोड़े। हुआ यूं कि स्टाफ मंगलवार सुबह बैंक खोलने के लिए तो पहुंच गया लेकिन बैंक के तालों की चाबी किसी के पास नहीं थी। पहली तारीखों के चलते देखते ही देखते भीड़ भी बैंक में जुटना शुरू हो गई। बैंक बंद देखकर लोग इंतजार करने लगे और धूप में परेशान होने लगे। लेकिन जब कर्मचारियों को कुछ न सूझी तो अंत में कर्मचारियों को ही ताले काटने पड़े और बैंक खोलना पड़ा। इस कारनामे से बैंक स्टाफ की खूब फजीहत हुई। करीब 11 बजे बैंक खोला गया और इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर सर्किल हेड पंजाब नेशनल बैंक बिंदर कुमार ने कहा कि कभी कभार स्टाफ से इस तरह की गलती हो जाती है। लेकिन पूरा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उधर बैंक स्टाफ की लापरवाही खुलकर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed