{"_id":"5d1b84c08ebc3e3ce00956c0","slug":"15620845218-mandi-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे चौकी में बैठाए रखी बुजुर्ग, नहीं की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे चौकी में बैठाए रखी बुजुर्ग, नहीं की सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद गागल चौकी पहुंची महिला ने चौकी स्टाफ पर संगीन आरोप लगाते हुए एसपी मंडी से जांच की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मारपीट के दौरान वह भागकर पुलिस चौकी मदद मांगने पहुंचीं तो पुलिस वालों ने कोई सुनवाई नहीं की। तीन घंटे तक पुलिस चौकी में बैठाए रखा और बाद में उल्टा उसे धमकाने लगे। शिकायत पर एसपी मंडी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई और साथ ही चौकी स्टाफ पर विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि रास्ते को लेकर गांव के एक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा है। हालांकि, डीसी मंडी ने भी रास्ता बहाली के आदेश जारी किए हैं लेकिन फिर भी रास्ता बहाल नहीं किया जा रहा। इसी बात को लेकर सुबह दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट से भागकर पुलिस की मदद मांगने पुलिस पहुंची द्रोमती देवी का आरोप है कि पुलिस वालों ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया। तीन घंटे तक पुलिस चौकी में बैठने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो एसपी मंडी के पास न्याय की गुहार लगाई।
मुकदमा दर्ज, जांच के आदेश
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। क्यों बुजुर्ग महिला को थाना में बैठाए रखा? क्यों सुनवाई नहीं हुई और मौके पर पुलिस कर्मचारी तुरंत क्यों नहीं पहुंचे? इसकी जांच होगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी।