फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कामगारों को मिलने बाली सुविधाओं के चैक दो बर्षों से नहीं आ रहे खाते में

कामगारों को मिलने बाली सुविधाओं के चैक दो बर्षों से नहीं आ रहे खाते में

Mon, 01 Jul 2019 07:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
कामगारों को मिलने बाली सुविधाओं के चैक दो बर्षों से नहीं आ रहे खाते में
मांगों को लेकर जमकर गरजा कामगार संगठन
विज्ञापन

सरकार के मुख्य सचिव को भेजा ज्ञापन
ओवरलोडिंग पर बिना प्रबंध के सरकार का निर्णय गलत
अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी (मंडी)। विकास खंड बालीचौकी में ग्रामीण कामगार संगठन के अध्यक्ष संतराम की अध्यक्षता में तहसीलदार बालीचौकी के माध्यम से मुख्य सचिव शिमला को ज्ञापन भेजा गया। इससे पूर्व संगठन के सैकड़ों लोगों ने बालीचौकी बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। संगठन ने कहा कि श्रम एवं रोजगार विभाग के उदासीन रवैये के कारण विकास खंड बालीचौकी और सराज के सैकड़ों कामगारों को मिलने बाली सुविधाओं के चेक दो वर्षों से खाते में नहीं आ रहे हैं। वहीं, कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सुविधाएं जैसे सोलर लैंप, इंडक्शन हीटर साइकलें और वाशिंग मशीनों का वितरण भी नहीं हो रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों बोर्ड से पंजीकृत कामगारों में आक्रोश है। इस अवसर पर नारी सभा अध्यक्ष राधा देवी, पंचायत सीमित सदस्य थाचाधार राजू, उप प्रधान सोमगाड़ दलीप सिंह, गीता देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, तारा देवी, खीरा देवी, मीरादेवी, डावेराम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संगठन के अध्यक्ष संतराम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कुल्लू जिले के बंजार बस हादसे के बाद जो ओवरलोडिंग के नाम पर बिना किसी प्रबंध के फैसला लिया है, उससे महिलाओं, बुजुर्गों और शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि प्रदेश में लोगों की सुविधाओं के लिए नई बसें नहीं लगाई गई हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरन टैक्सियों में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार और प्रशासन इन मांगों को 10 दिन में पूरा नहीं करते हैं तो कामगार संगठन और नारी संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed