{"_id":"5d18eef28ebc3e3c645a1e85","slug":"156191510015-mandi-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग के बाशिंदों को अब रोजाना मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग के बाशिंदों को अब रोजाना मिलेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी) । उपमंडल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही अब उन्हें पेयजल संकट से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आईपीएच विभाग ने 54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा है। जिसमें करसोग के तीनों सब डिवीजनों के तहत पड़ने वाले क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं का रेनोवेशन किया जाएगा। इससे लोगों को अब रोजाना पानी की सप्लाई दी जाएगी। विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट में कुल 41 पेयजल योजनाओं को शामिल किया गया है। जिसके तहत पेयजल योजनाओं को अपग्रेड करने के साथ 20 साल से अधिक पुरानी हो चुकी लाइनों को भी बदला जाएगा। यही नहीं स्थानीय स्तर पर जो पेयजल सोर्स सूख चुके हैं या फिर सूखने के कगार पर हैं। उन्हें अब बड़ी योजनाओं के साथ जोड़ने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट के मंजूर होने से करसोग डिवीजन के तहत पड़ने वाले 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
गौर हो कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण करसोग के तहत पड़ने वाले गांवों में अधिकतर लोकल सोर्स सूख गए हैं, अभी जो कुछ सोर्स बचें हैं वह भी सूखने की कगार पर हैं।
उधर, करसोग आईपीएच डिवीजन के अधिशासी अभियंता विवेक हाजिरी का कहना है कि लोगों को रोजाना पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी मिले, इसके लिए पेयजल योजनाओं का रेनोवेशन किया जाएगा। इस बारे में सरकार की मंजूरी को प्रोजक्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
तीन सब डिवीजनों में 15 हजार उपभोक्ता
करसोग के तहत पड़ने वाले तीन सब डिवीजनों में उपभोक्ताओं की संख्या 15 हजार है। इसमें करसोग में कुल 5,397 उपभोक्ता हैं। इसके अतिरिक्त चुराग में 5,368 और निहारी में उपभोक्ताओं की संख्या 4,035 है।