फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ओवरलोडिंग से निपटने के लिए मंडी के छह रूटों पर दौड़ी निगम की अतिरिक्त बसें

ओवरलोडिंग से निपटने के लिए मंडी के छह रूटों पर दौड़ी निगम की अतिरिक्त बसें

Sun, 30 Jun 2019 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग से निपटने के लिए मंडी के छह रूटों पर दौड़ी निगम की अतिरिक्त बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। ओवरलोडिंग बंद करने के सरकारी आदेशों के बाद प्रदेशभर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर निगम और सरकार ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कई रूटों पर अतिरिक्त बसें शुरू कर दी हैं। मंडी की बात करें तो मंडी के सबसे अधिक ओवरलोडिंग वाले रूटों पर निगम ने हाल ही में छह अतिरिक्त बसें चलाई हैं। इसके अलावा अन्य रूट जिनमें ओवरलोडिंग की अधिक समस्या है, इनमें सवारियां अधिक होने पर निगम की ओर से तुरंत बसे मुहैया करवाई जा रही हैं। मंडी के जिन 6 रूटों पर निगम की अतिरिक्त बसों का प्रावधान किया गया है, इनमें मंडी-वीरलाग, पैड़ी, बाड़ी गुमाणू, तरयांबली, पंडोह, कोटली के लिए सुबह शाम अतिरिक्त बसों का प्रावधान किया गया है। अगर इन रूटों के अलावा अन्य रूटों में अचानक अधिक सवारियां होती हैं तो निगम की ओर से तुरंत बसों का प्रावधान किया जा रहा है।

उधर, अड्डा इंचार्ज मंडी राजेंद्र पाल ने बताया कि जिन जिन लोकल रूटों में सवारियों का अधिक जाना जाना है, उन पर चार दिनों से निगम की छह अतिरिक्त बसों को भेजा जा रहा है। चालक परिचालक भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं। इन छह रूटों के अलावा अगर कहीं ओर से भी ओवर लोडिंग का समाचार आता है तो वहां के लिए भी बसों का प्रावधान किया जाएगा। वहीं, आरएम मंडी गोपाल चंद शर्मा ने बताया कि जिन रूटों पर ओवरलोडिंग होने की शिकायत है। उन रूटों पर निगम द्वारा अतिरिक्त बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed