{"_id":"5d161a448ebc3e3c6b22932d","slug":"15617295844-mandi-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान गंभी रूप से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान गंभी रूप से जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चल्हारग पंचायत के अलमरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में किसान की दोनों टांगों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें पहुंची हैं। पुलिस ने घायल के ब्यान कलमबद्ध कर छानबीन तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक अलमरा गांव का किसान सुभाष परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार सुबह करीब दस बजे जब घरेलू ट्रैक्टर से खेतों में काम कर रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और किसान इसकी चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्य हादसे के शिकार होने से बाल-बाल बचे। बेहोशी की हालत और खून से लथपथ किसान को आसपास के लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब एक घंटे तक अस्पताल के तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण टांडा अस्पताल रेफर करना पड़ा। यहां पर भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम किसान को प्राथमिक उपचार देने में जुटी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक किसान की हालत गंभीर बताई जा रही थी। पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर सुरजीत कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल किसान के बयान कलमबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के मुख्य कारणों का भी पुलिस पता लगा रहा है।