{"_id":"5d161a3e8ebc3e3cad42dbac","slug":"156172957812-mandi-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चपास्ट का खिताब पंजाई स्कूल के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चपास्ट का खिताब पंजाई स्कूल के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी (मंडी)। सराज द्वितीय जोन की अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाई में शुक्रवार को शुरू हो गई। इसमेें सराज ब्लॉक पंचायत समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य जीवानंद चौहान ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 383 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली और उसके बाद स्पर्धा का आगाज हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ऐच्छिक निधि से दस हजार और अपनी निधि से स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए 31 सौ रुपये की राशि दी। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल की बाउंड्री वॉल के लिए 75 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। प्रतियोगिता के पहले दिन मार्चपास्ट का खिताब पंजाई स्कूल ने अपने नाम किया जबकि, एसबीएमपी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर आब्जर्वर प्रवीण गुप्ता, खेलकूूद संचालन समिति के अध्यक्ष मानसुख वर्मा, हरी सिंह, हुकम राम, मनोज शर्मा, डोलम चंद सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।