{"_id":"5d161a3b8ebc3e3ca82b4972","slug":"15617295759-mandi-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोह के डयोड़ पहाड़ में आई दरारों के प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोह के डयोड़ पहाड़ में आई दरारों के प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। मनाली-एनएच पर पंडोह के पास डयोड़ में कटिंग के कारण पहाड़ी में आई दरारों से जिन तीन परिवारों के मकानों को खतरा पैदा हुआ है, उनके लिए अस्थायी व्यवस्था कर दी गई है। प्रभावितों को मुआवजा भी मिलेगा। खतरे को देखते हुए एनएचएआई इन परिवारों के जमीन अधिग्रहण और मुआवजे का मामला बनाए। प्रशासन ने डडौर में सड़क पर पुलिस के जवान तैनात किए हैं, एनएचएआई भी अपने ट्रैफिक मार्शल लगाए, जिससे यातायात का चौबीसों घंटे ठीक से नियमन किया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त मंडी ने शुक्रवार को एनआईसी सभागार में फोरलेन अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी। इस दौरान डीसी ने कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन परियोजना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में फोरलेन के कार्य की प्रगति का जायजा लिया और सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए परियोजना से जुड़ी अड़चनों को जल्द निपटाने को कहा।
भवनों को हटाने की प्रक्रिया में लाएं तेजी
ऋग्वेद ठाकुर ने निर्देश दिए कि परियोजना की जद में आने वाले भवनों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। जिन प्रभावितों को अभी मुआवजा देना शेष है, उन्हें शीघ्र मुआवजा दें। कहीं कोई विवाद है तो राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एसडीएम की अध्यक्षता में गठित संबंधित विभागों की समिति के सहयोग से मामलों को सुलझाएं।
सूखने वाले प्राकृतिक स्रोतों की तैयार होगी रिपोर्ट
फोरलेन के लिए जहां-जहां सुरंगें बनाई जा रही हैं, उनकी वजह से पहाड़ियों पर स्थित पानी के प्राकृतिक स्रोतों के सूखने की आशंका के निर्मूलन के लिए एनएचएआई विशेषज्ञों की मदद से पूरा अध्ययन करवाए। विस्तृत रिपोर्ट तैयार करे और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के साथ उस रिपोर्ट को साझा करे।
विज्ञापन
प्रयोग में लाए जा रहे संपर्क मार्ग हों दुरुस्त
एनएचएआई निर्माण कार्य के मलबे की डंपिंग के लिए लोक निर्माण विभाग की संपर्क सड़कों का प्रयोग कर रहा है। वह उन संपर्क सड़कों की मरम्मत तय करे। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रवण मांटा, एसडीएम सदर सनी शर्मा, एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान, एसडीएम बल्ह धर्मेश रमोत्रा, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि, लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, वन विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।