{"_id":"5d161a2d8ebc3e3cdb33225c","slug":"15617295619-mandi-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर स्थित नहर में कूदा युवक पानी के तेज प्रवाह में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर स्थित नहर में कूदा युवक पानी के तेज प्रवाह में बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएल नहर में कूदा युवक, तेज बहाव में बहा
नहर के किनारे मिला बैग और दस्तावेज
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। वीरवार देर शाम एक युवक बीएसएल परियोजना के कंट्रोल गेट के पास नहर में कूद गया। युवक ने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसको लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। नहर किनारे कूदने वाले युवक का बैग और कुछ कागजात मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है। शुक्रवार को युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर बैग और कागजातों को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ा दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम एक युवक ने यहां बीएसएल परियोजना के कंट्रोल गेट के पास नहर में छलांग लगा दी। जब कुछ लोगों ने उसे पानी में छटपटाते देखा तो बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहर के तेज प्रवाह के कारण डूब गया। इसके बाद सुंदरनगर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी लेकिन रात हो जाने के कारण नहर में बहे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार को भी पुलिस दल नहर और जलाशय के किनारे गश्त पर रहा लेकिन अब तक नहर में कूदे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि युवक के नहर किनारे मिले बैग और दस्तावेजों से पता चला है कि वह सलापड़ कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस मिले दस्तावेजों के आधार पर परिवार के संपर्क में है, लेकिन पुलिस नहर में कूदा युवक वही है या कोई और, इसको लेकर अभी संशय है।