{"_id":"5d14fe408ebc3e3c787cfade","slug":"15616568778-mandi-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनांदर नहीं लडभड़ोल स्कूल में होगा जनमंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनांदर नहीं लडभड़ोल स्कूल में होगा जनमंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र के ममाण बनांदर में आयोजित होने वाले जनमंच को सुविधाओं के अभाव के चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में स्थानांतरित कर दिया गया है। वीरवार को एसडीएम अमित मेहरा, विकास खंड अधिकारी राजेश्वर भाटिया और डीएसपी मदनकांत शर्मा ने व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक की।
जनमंच सात जुलाई को होगा। जनमंच के लिए चिन्हित कुल 14 पंचायतों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकास खंड अधिकारी ने स्वयं मोर्चा संभाला है। जनमंच की तमाम तैयारियों की जानकारी स्वयं उपायुक्त मंडी हासिल कर रहे हैं। वीरवार को भी जिला मुख्यालय में बैठक कर उन्होंने एसडीएम को जनमंच के दौरान लगने वाले विभिन्न विभागों के स्टालों के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश जारी किए हैं। जोगिंद्रनगर के एसडीएम अमित मेहरा ने बताया कि ममाण बनांदर में सुविधाओं के अभाव के चलते अब लडभड़ोल सरकारी स्कूल में जनमंच होगा।