{"_id":"5d14fe3d8ebc3e3ce637488b","slug":"15616568731-mandi-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में ओवरलोडिंग पर बुलाई पुलिस, फिर उतरवाईं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में ओवरलोडिंग पर बुलाई पुलिस, फिर उतरवाईं सवारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बंजार बस हादसे के बाद बसों में क्षमता से अधिक सवारियों के बैठने पर कंडक्टरों के साथ यात्रियों को नोकझोंक बढ़ गई है। जोगिंद्रनगर बस अड्डे में बुधवार शाम एक बस में क्षमता से अधिक सवारियों के बैठने पर चालक-परिचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने सवारियों को उतारा, उसके बाद ही बस गंतव्य के लिए रवाना हुई।
इस दौरान बस में सवार यात्रियों और चालक-परिचालक में काफी बहस होती रही। वीरवार को फिर निगम की बसों में ओवरलोड सवारियों के चलते चालक-परिचालकों ने बसों को ले जाने के लिए साफ इंकार कर दिया। बाद में जबरदस्ती बसों से सवारियों को उतार कर अड्डे से बसों को रवाना किया गया। परिवहन निगम की 30 लोकल बसों पर क्षेत्र की एक लाख आबादी सफर करने को मजबूर है। विधायक प्रकाश राणा ने बताया कि वर्षों बाद जोगिंद्रनगर को बस डिपो की सौगात मिली है। अतिरिक्त बसों के साथ बस डिपो से संबंधित तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार से बातचीत की जाएगी। बसों में ओवरलोडिंग की समस्या पर प्रदेश सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।
....
बस डिपो बनने के बाद भी नहीं सुधरे हालात
चार महीने पूर्व पथ परिवहन निगम ने जोगिंद्रनगर को बस डिपो की सौगात दी। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सांसद राम स्वरूप शर्मा और विधायक प्रकाश राणा की उपस्थिति में फरवरी माह में बस डिपो का उद्घाटन कर अतिरिक्त बसों और बस डिपो से संबंधित अनेक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी लेकिन अधिकांश घोषणाएं पूरी नहीं हुईं।
विज्ञापन
...
आदेशों की हो रही अनुपालना : कुलदीप
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश परिवहन निगम और सरकार के आदेशों की अनुपालना की जा रही है। जिन रूटों पर ओवरलोडिंग हो रही है, वहां पर निगम की अतिरिक्त बसों को शुरू करने के लिए पत्राचार किया गया है। जल्द ही समस्या का निदान होगा।