फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीएम के गृह जिले में बनेंगी दो काऊ सेंक्चुरी

सीएम के गृह जिले में बनेंगी दो काऊ सेंक्चुरी

Wed, 26 Jun 2019 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सीएम के गृह जिले में बनेंगी दो काऊ सेंक्चुरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थुनाग/गोहर(मंडी)। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में दो काऊ सेंक्चुरी जल्द बनाई जाएंगी। मंडी जिला प्रशासन ने जिले में दो जगह काऊ सेंक्चुरी बनाने के लिए जगह का चयन कर लिया है। प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल मुरारी देवी और नैणा देवी के पास वाले जंगलों में काऊ सेंक्चुरी का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों स्थानों पर वन विभाग की 400-400 बीघा जमीन का चयन कर लिया गया है। ये दोनों स्थान पशुओं को रखने के लिहाज से बेहतर माने गए हैं। अब इन काऊ सेंक्चुरियों के लिए जो क्षेत्र चुना गया है, उसकी पूरी तरह फैंसिंग की जाएगी। इस क्षेत्र में न तो बाहरी जानवर आ सकेगा और न ही अंदर वाला बाहर जा सकेगा। अंदर पशुओं के बारिश से बचने के लिए शेड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही चारे और पानी की उचित व्यवस्था भी की जाएगी। एक काऊ सेंक्चुरी में 500 के करीब पशुओं को रखा जा सकेगा और इस तरह दोनों स्थानों पर एक हजार से अधिक पशुओं को शरण मिलेगी। उधर, डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि इसकी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है और वन विभाग सहित स्थानीय लोगों की तरफ से आई आपत्तियों का समाधान किया जा रहा है। उनके अनुसार जल्द इस पूरी प्रक्रिया को अमलीजामा पहना लिया जाएगा। हालांकि, पहले मंडी जिला प्रशासन लावारिस पशुओं को शरण देने के लिए गोसदनों के निर्माण पर जोर दे रहा था लेकिन बाद में इस प्रपोजल को बदलकर काऊ सेंक्चुरी में बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed