{"_id":"5d13a3668ebc3e3ca40ce5c8","slug":"156156808313-mandi-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर नपेंगे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर नपेंगे कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)। प्लास्टिक का इस्तेमाल करके नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का उल्लंघन किया गया तो व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह बात खाद्य आपूर्ति निगम सुरक्षा अधिकारी मंडी प्रताप ठाकुर ने नेरचौक में व्यापारियों के साथ बैठक में कही। उन्होंने व्यापारियों को कड़े निर्देश दिए कि नेरचौक और आसपास के घरों, दुकानों, बैंक, शिक्षण संस्थानों को अब सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग सफाई कर्मचारी को देना होगा। प्लास्टिक का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश में पूरी तरह बंद है, लेकिन अभी भी कुछ व्यापारी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर नेरचौक के व्यापारियों ने अपनी शिकायत में कहा कि वे गीला और सूखा कचरा किसे दें? क्योंकि कोई भी कर्मचारी उनसे कचरा लेने के लिए बाजार में आता ही नहीं। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फूड इंस्पेक्टर सुनीता से कहा कि अगर उनके पास शिकायतें हैं तो वह उसके निदान के लिए डीसी मंडी से जल्द शिकायत करें। इस अवसर पर नेरचौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, उपाध्यक्ष छोटू राम, संजीव कुमार, लहर सिंह ठाकुर, सुभाष, विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।