फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पुलिस भर्ती को जा रहे युवाओं की बाईक खंभे से टकराकर 50 फीट नीचे गिरी, एक की मौत

पुलिस भर्ती को जा रहे युवाओं की बाईक खंभे से टकराकर 50 फीट नीचे गिरी, एक की मौत

Wed, 26 Jun 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती को जा रहे युवाओं की बाईक खंभे से टकराकर 50 फीट नीचे गिरी, एक की मौत
खंभे से टकराकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत
विज्ञापन

छाणंग के पास हादसा, पुलिस भर्ती को जा रहे थे युवक
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस भर्ती के लिए मंडी आ रहे युवकों की बाइक गलू गांव के समीप छाणंग के पास खंभे के साथ टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, जो खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार रात का है। दोनों युवकों को बुधवार को मंडी पुलिस भर्ती में उपस्थित होना था। इसलिए यह दोनों रात को ही मंडी के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर ही इनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना का पता चलते ही राहगीर और ग्रामीणों ने घायल अवस्था में दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया, जहां 19 वर्षीय रविंद्र कुमार निवासी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल अनु कुमार निवासी कस को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर, घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने कहा कि बाइक हादसे में मारा गया युवक चला रहा था। उन्होंने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक पोल से टकराई और इसके उपरांत लगभग 50 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान एक युवक बाइक के साथ ही खाई में गिर गया, जबकि दूसरा सड़क पर ही छिटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed