देव पशाकोट मेले में रंगारंग कार्यक्रम
पधर (मंडी)। देव पशाकोट को समर्पित तीन दिवसीय टिक्कन मेले का समापन बुधवार को हो गया। समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद मंडी के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार के कार्यकाल में चौहारघाटी क्षेत्र को विकास से कतई दूर नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि घाटी के लछवाण, खवाण, झुकाण, तेरंग, तेगर, दगवाणधार गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। ऊहल नदी किनारे बरोट, काओ, झटिंगरी सड़क की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। शीघ्र सड़क के निर्माण को सरकार से स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने टिक्कन मेले की क्षेत्रवासियों को बधाई दी। देव पशाकोट को मेला कमेटी की ओर से नजराना राशि और पूजा अर्चना के साथ विदाई दी। ठाकुर ने उच्च पाठशाला के खेल मैदान के निर्माण के लिए एक लाख की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से पंद्रह हजार की राशि दी। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों ने मेले के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान राज कुमार, सचिव घनश्याम, कोषाध्यक्ष छांगा राम, सलाहकार हेसी राम, मंच संचालक माधव राम, उप प्रधान जय सिंह तरस्वाण, महिला मंडल प्रधान विमला देवी, कलावती, शांता कुमार, कृष्णा देवी, रूपी देवी, हीमा देवी, युवक मंडल प्रधान ओम चंद, बली राम, पूर्ण चंद झेचा, वामन देव, एसएमसी प्रधान बीरबल, मुख्य अध्यापक किरण ठाकुर सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।