फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मतदान केंद्रों पर बिजली-पानी और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करें अफसर

मतदान केंद्रों पर बिजली-पानी और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करें अफसर

Sat, 06 Apr 2019 10:29 PM IST
tajinder singh tajinder singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर बिजली-पानी और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करें अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों और कानून व्यवस्था संबंधी समीक्षा के लिए मंडलायुक्त विकास लाबरू एवं पुलिस महानिरीक्षक मध्य क्षेत्र एन वेणुगोपाल ने शनिवार को मंडी में डीआरडीए सभागार में मध्य क्षेत्र के पांचों जिलों के डीसी-एसपी के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं सफल रूप से संपन्न करने के लिए एक टीम की तरह काम करने का आह्वान किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप, शौचालय आदि की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि लोकसभा निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान दी जा रही सुविधाओं का खास ख्याल रखें।
उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी दिव्यांग मतदाताओं की जरूरतों को लेकर संवेदनशील हों। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिससे चूक की कोई गुंजाइश न रहे। बैठक में उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, उपायुक्त कुल्लू यूनुस एवं पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, उपायुक्त लाहुल स्पीति अश्वनी कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राजेश धर्माणी, उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अरिजीत ठाकुर सहित अतिरिक्त उपायुक्त मंडी आशुतोष गर्ग और निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।।
विज्ञापन

स्थितियों का पूर्व आकलन कर रखें अग्रिम तैयारी : वेणुगोपाल
पुलिस महानिरीक्षक एन वेणुगोपाल ने चुनाव के संचालन और कानून व्यवस्था को लेकर सभी प्रकार की आशंकाओं का पूर्व आकलन कर अपनी अग्रिम तैयारी रखने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के साथ-साथ चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था से जुड़े सभी मामलों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने चुनाव से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध निपटारे, आदर्श आचार संहिता की पालना तय करवाने के साथ ही कानून व्यवस्था से जुड़ी स्थिति की जानकारी भी दी। उन्होंने संबधित जिले की संचार, सुरक्षा एवं माइक्रो सुरक्षा योजना से भी अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed