{"_id":"59ee005c4f1c1bf2538b86e6","slug":"151508769884-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय मुद्दों को विधायक ने किया दरकिनार फिर भी कांग्रेस ने करवाया विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय मुद्दों को विधायक ने किया दरकिनार फिर भी कांग्रेस ने करवाया विकास
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन भरा। कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन भरने एसडीएम कार्यालय धर्मपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार पुन: कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सातवीं बार सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित विधायक स्थानीय लोगों के मुद्दों को दरकिनार करते रहे, लेकिन यहां भाजपा विधायक होने के बावजूद कांग्रेस ने यहां खूब विकास करवाया। यहां एसडीएम कार्यालय धर्मपुर, तहसील कार्यालय धर्मपुर, पुलिस थाना धर्मपुर, तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय धर्मपुर, डिग्री कॉलेज संधोल, केंद्रीय विद्यालय संधोल, आईटीआई संधोल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीहरा, पुलिस चौकी टीहरा शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मपुर में इस बार पिछले रिकॉर्ड को तोड़ेगी और धर्मपुर में विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में कांग्रेस पार्टी एकजुट है और एकजुट होकर कार्य करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को धर्मपुर विस क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में बताएं तथा वोट देने की अपील करें। उन्होंने कहा कि इस बार धर्मपुर विस क्षेत्र में इतिहास बदलेगा, यह तय है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति के अध्यक्ष कुलदीप चंबयाल सहित कांग्रेस मंडलाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर और पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन