फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   151 Divya Kalash Yatra, Shri Ramarcha Mahayagya started with flag and pennant.

Mandi News: 151 दिव्य कलश यात्रा, ध्वज पताका के साथ श्रीरामार्चा महायज्ञ का आगाज

Thu, 07 Nov 2024 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 07 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
151 Divya Kalash Yatra, Shri Ramarcha Mahayagya started with flag and pennant.
मंडी। मंडी शहर के ऐतिहासिक छोटा पड्डल मैदान में बुधवार सुबह श्रीरामार्चा महायज्ञ और श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। महंत स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती और आम जनता के सहयोग से आयोजित इस नौ दिवसीय महायज्ञ महोत्सव का आगाज मंडी शहर में उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक उल्लास का अनुभव किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 दिव्य कलश और 151 ध्वजा पताकाओं के साथ पुलिस और होमगार्ड बैंड की मंगलमयी धुनों के बीच देवी-देवताओं के रथों और देवलु ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा में गणपति जलौनी, देवी जालपा, देवी जगजननी सहित अन्य देवी-देवताओं की उपस्थिति ने वातावरण को और भी धार्मिक बना दिया। कलश यात्रा दोपहर 12 बजे शीतला माता मंदिर समखेतर से निकलकर पड्डल मैदान पहुंची, जहां यज्ञ और कथा शुरू हुई।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के खजुरीताल से मानस पीठ के कथा व्यास रामानंदाचार्य और स्वामी रामललाचार्य महाराज ने श्रीराम कथा का आरंभ किया और संकीर्तन भी किया। महंत स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इस महायज्ञ में देशभर से विभिन्न संप्रदायों, दंडी स्वामियों और अखाड़ों के संत भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में काशी के विद्वान वटुकों द्वारा स्वास्तिवाचन और वेद पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ के विशेष पहलू के तौर पर यज्ञेश्वरी गोमाता का दूध, घी और गौमूत्र भी यज्ञ के उपयोग में लिया जाएगा। इस दौरान 12 गोमाता, एक बड़ा नंदी और बच्छड़े यज्ञ स्थल पर मौजूद रहेंगे। महंत ने बताया कि ब्रह्मांड में सबसे पहले श्रीरामार्चा महायज्ञ भगवान शिव ने रचाया था और इस यज्ञ में भाग लेने से प्राणी को कल्याण प्राप्त होता है। स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती ने आह्वान करते हुए कहा कि यज्ञ में सम्मिलित होने से भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से सभी का जीवन सुखमय और समृद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed