फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पधर में अनियंत्रित होकर बाइक पत्थर से टकराई, चालक की मौत

पधर में अनियंत्रित होकर बाइक पत्थर से टकराई, चालक की मौत

Mon, 01 Apr 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
पधर में अनियंत्रित होकर बाइक पत्थर से टकराई, चालक की मौत
पधर (मंडी)। राष्ट्रीय राजमार्ग में स्लोटी मोड़ के पास बाइक हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात हुआ। युवक बाइक पर अपने घर साहल लौट रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से जा टकराई। युवक को घायलावस्था में पधर चिकित्सालय लाया गया, जहां से मंडी रेफर कर दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता शिक्षक हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाइक (एचपी-76-2710) में युवक अविनाश (22) पुत्र जय चंद निवासी साहल (कुन्नू) तहसील पधर रविवार देर शाम घर जा रहा था। इस दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के विश्राम गृह के पास अविनाश ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। युवक हाईवे पर लगभग 50 फीट घसीटता हुआ चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने अविनाश को उपचार के लिए तुरंत पधर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। अविनाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जोनल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक पधर मदनकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, विधायक जवाहर ठाकुर ने युवक की सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
मां का रो-रोकर बुराहाल, छोटी बहन कर रही भाई का इंतजार
युवक अविनाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। अविनाश के पिता जय चंद शिक्षा विभाग में डलाह प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। मौत की सूचना मिलते ही समूचा साहल गांव मातम में डूब गया। मां रो-रोकर बेहाल है। छोटी बहन की आंखें भाई का इंतजार कर रही हैं। पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed