फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द खुलेगा जनऔषधी केंद्र

क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द खुलेगा जनऔषधी केंद्र

Tue, 08 Jan 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द खुलेगा जनऔषधी केंद्र
मंडी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान मोती बाजार में नो पार्किंग के बोर्ड लगाने का फैसला लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मोती बाजार में वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तुरंत ही नो पार्किंग बोर्ड लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पड्डल में स्थापित तिरंगे पर लगाई लाइट की मरम्मत कर ली गई है तथा सुव्यवस्थित तरीके से चलाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में रेडक्रास के माध्यम से जनऔषधि केंद्र का कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत शीघ्र ही इसका शुभारंभ कर लिया जाएगा। इसमें बाजार से सस्ती कीमतों पर दवाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, सहायक आयुक्त राज ठाकुर, उपमंडलाधिकारी सदर मदन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

...
इन बिंदुओं पर चर्चा
- बालीचौकी में 60 पशुओं की क्षमता का गोसदन खुलेगा।
- रैनगलू-जंजैहली में हेलीपैड को तैयार करने की सभी औपचारिकताएं पूरीं
-विक्टोरिया पुल के साथ बचत समिति की दुकानों की होगी मरम्मत
- खलियार में ऑडोटोरियम की औपचारिकताएं पूरी हुईं।
- परिधि गृह में अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए पार्किंग और वापस आने के लिए अलग से सड़क
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed