फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धर्मपुर को स्वच्छ बनाने में हर घर से उठेगा कूड़ा

धर्मपुर को स्वच्छ बनाने में हर घर से उठेगा कूड़ा

Sat, 11 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर को स्वच्छ बनाने में हर घर से उठेगा कूड़ा
धर्मपुर में व्यापारियों के साथ विचार विमर्श करते एसडीएम एचएस राणा। - फोटो : amar ujala
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। एसडीएम एचएस राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि हर घर से कूड़ा उठाया जाएगा। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू करने पर हर घर से 50 रुपये मासिक शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में पंचायत धर्मपुर के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल, महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्य विशेष तौर पर उपस्थित रहे। निर्णय लिया गया कि धर्मपुर बाजार औ शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए एक मुहिम चलाई जाएगी। इसमें धर्मपुर बाजार में पड़ी गंदगी को उठाकर उसे नष्ट किया जाएगा। इस मुहिम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए धर्मपुर मुख्यालय के हर घर और दुकानों से कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी रखे जाएंगे। यह कर्मचारी घर-घर और बाजार में जाकर दुकानों से कूड़ा एकत्रित करके डंपिंग साइट पर ले जाएंगे। इसके लिए व्यापारियों और मकान मालिकों से 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम धर्मपुर ने पूरे बाजार को चार सेक्टर में बांटा है। इसमें हर सेक्टर में कोर कमेटी बनाई जाएगी, जो इस सफाई अभियान का पूरा निरीक्षण करेगी। उन्होंने शनिवार को स्वयं धर्मपुर बाजार में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बाद में उन्होंने सिविल अस्पताल धर्मपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर का भी निरीक्षण किया और वहां सफाई करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि हर घर और हर दुकान में डस्टबिन होना अनिवार्य किया है। अगर कोई भी इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
धर्मपुर बाजार, शहर को सुंदर बनाया जाएगा। घरों-दुकानों में डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए मासिक शुल्क सिर्फ 50 रुपये वसूला जाएगा।
-एचएस राणा, एसडीएम धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed