फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पौंटा में अर्धनग्न मिला जलरक्षक का शव, हत्या की आशंका

पौंटा में अर्धनग्न मिला जलरक्षक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 13 Jul 2018 10:05 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
पौंटा में अर्धनग्न मिला जलरक्षक का शव, हत्या की आशंका
amarujala - फोटो : amarujala
सरकाघाट (मंडी)। पौंटा गांव के भदोही टैंक के पास वाटर गार्ड की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। शुक्रवार को 45 वर्षीय जलरक्षक का शव अर्धनग्न अवस्था में टैंक के पिछली तरफ मिला। जबकि खून के गाढ़े धब्बे टैंक से करीब दो सौ मीटर नीचे मिले हैं। सूचना मिलने के बाद हत्या की आशंका के चलते एसपी मंडी ने घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ भी की। देर शाम फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर खून के भी नमूने लिए। उधर, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान मान सिंह 46 निवासी अपर बरोट के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मान सिंह बरोट बडोई पेयजल योजना पर बतौर वाटर गार्ड तैनात था। मान सिंह सुबह 7:00 बजे टैंक से पानी छोड़ने जाता था और 12:30 या 1:00 बजे घर वापस पहुंच जाता था। शुक्रवार को जब वह साढ़े तीन बजे तक घर नहीं पहुंचा तो पिता की तलाश में बेटियां उसे ढूंढने निकली। बेटियों ने खून से लथपथ पिता की लाश पड़ी हुई देखी और इसकी सूचना ठेकेदार को दी। शव रास्ते से करीब 200 फुट ऊपर चढ़ाई पर बने टैंक के पीछे पड़ा था। उसका सिर खून से लथपथ था और टांगों से भी खून निकल रहा था। डीएसपी चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। तमाम कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। अभी तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस कई एंगल जांच रही है। फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। उसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed