फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भविष्यवाणी:देव परंपरा टूटने पर साथ छोड़ देंगे देवी देवता

भविष्यवाणी:देव परंपरा टूटने पर साथ छोड़ देंगे देवी देवता

Tue, 20 Feb 2018 10:39 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
भविष्यवाणी:देव परंपरा टूटने पर साथ छोड़ देंगे देवी देवता
मंडी में शिवरात्रि पर्व के जाग के दौरान राजा के बेहड़े में खेलते गुर। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। यदि मानस देव परंपरा पर अटल न रहा देवताओं का साथ भी छूट जाएगा। मनुष्य यदि देव परंपरा को तोड़ता है तो आने वाला समय कठिनाई भरा होगा। देव परंपरा का निर्वहन मानस पूर्व की भांति करता है तो देवता हर कदम पर भविष्य की आपदाओं से रक्षा करेंगे। राजा के बेहड़े में शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली पारंपरिक जाग में देव पराशर ऋषि के गुर भाग सिंह ने यह भविष्यवाणी की है। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस देव कारज में रियासतों की दौर की परंपराओं को सादगी से निभाया गया। समय:07:25। स्थान राजमहल मंडी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मधुर शहनाई की गुंज पर देवी देवताओं के गुर राज बेहड़े के प्रांगण में पहुंचते है। राजाओं के कुलदेवता देव पराशर ऋषि के गुर विधिवत पुजा से जाग का शुभारंभ करते हैं। इसके बाद चार राजदेवताओं के गुर बारी-बारी से धंग्यारा लेकर जाग में खेलते हैं।
विज्ञापन

पुछ के बाद देव के गुर ने की भविष्यवाणी
समय:07:55। खेल के बाद सभी देवताओं के गुर लोगों को पुछ देते हैं। सैंकड़ों की तादात में लोग देव आस्था के इस देव कारज में हिस्सा लेते हैं। पुछ के 15 मिनट बाद देव पराशर ऋषि के गुर एक बार फिर देव को धूप देकर पारंपरिक आस्था का निर्वहन करते हैं। इस दौरान सभी गुर एक बार फिर बारी-बारी से पूजन करते हैं। देव पराशर के गुर भविष्यवाणी करते हुए कहते है कि यदि मनुष्य देव परंपरा पर अटल न रहा तो वह देव भी पीछे हट जाएंगे। देव परंपरा कायम रही तो देव भविष्य में हर आपदा से बचाव करेंगे।
विज्ञापन

पांच देवों ने की शिरकत:अमर सिंह
देव पराशर ऋषि के मुख्य पुजारी अमर सिंह ने कहा कि देव पराशर के गुर भाग सिंह, देव ढंगाडू के गुर हेम सिंह, देव गणपति के गुर ईशु, देवी तुंगा माता के गुर मस्त राम, देव मार्कंडेय ऋषि थलौट के गुर झाबे राम ने जाग के देव कारज में देव परंपरा का निर्वहन किया है। गुर ने जाग में भविष्यवाणी की है। इस अवसर सर्वदेवता समिति के प्रधान पंडित शिवपाल, राज पुरोहित पवन शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed