फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   फुटबाल स्पर्धा में डीएवी स्कूल सुंदरनगर का बेहतर प्रदर्शन

फुटबाल स्पर्धा में डीएवी स्कूल सुंदरनगर का बेहतर प्रदर्शन

Mon, 16 Oct 2017 06:41 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल स्पर्धा में डीएवी स्कूल सुंदरनगर का बेहतर प्रदर्शन
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी स्कूलों की प्रदेशस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल सुंदरनगर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य मोहित चुग ने बताया कि यह प्रतियोगिता कुल्लू में आयोजित की गई। इसमें डीएवी सुंदरनगर की टीम ने कप्तान सुमित वर्मा के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल के वैभव जगोता को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। डीएवी सुंदरनगर की टीम में अभिषेक भारद्वाज, आशुतोष, वैभव जगोता, तनिष्क, बृजेश अग्रिहोत्री, लक्ष्य, चिराग राणा, ऋषभ, श्रेयांश, देवराज, मानस चंदेल, अरमान सैनी, अनिकेत गौतम, सूरज प्रताप, आर्यन धीमान, अनुभव तथा शिवांश शामिल रहे। इन सभी खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने सोमवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा लक्कड़ बाजार शिमला में चल रही कराटे प्रतियोगिता मेें भी सुंदरनगर डीएवी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर व सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता में तमन्ना सैनी ने स्वर्ण पदक, मानसी ने रजत पदक तथा वरूण, आर्यन और इशिता ने कांस्य पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर स्कूल पहुंचने पर सभी बच्चों का स्वागत किया गया। अब विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए डीएवी हरिद्वार व अंबाला जाएगी। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed