फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रधानमंत्री फसल योजना को लाभ न मिलने से किसान खफा

प्रधानमंत्री फसल योजना को लाभ न मिलने से किसान खफा

Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल योजना को लाभ न मिलने से किसान खफा
प्रधानमंत्री फसल योजना का लाभ न मिलने से किसान खफा
विज्ञापन

समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखने का लिया निर्णय
भंगरोटू में शिव मंदिर में आयोजित बैठक में समस्याओं पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)।
जिला मंडी के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी ने जिला अध्यक्ष टेक चंद ठाकुर की अध्यक्षता में शिव मंदिर भंगरोटू में बैठक का आयोजन किया। इसमें राज्य संगठन मंत्री हरि राम ने विशेष रूप से भाग लिया। मीटिंग में कृषि बीमा योजना और किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी में विकृतियों को लेकर गहन चर्चा हुई। इस मौके पर सभी सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को न तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है और न ही दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को कृषि यंत्रों जैसे पावर टिल्लर में मिलने वाली सब्सिडी का लाभ मिल पा रहा है। सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस समस्या को उपनिदेशक कृषि व बागवानी के समक्ष उठाया जाएगा। सर्वसम्मति से यह तय किया कि इस बारे में जिलाधीश को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसमें यह मांग की जाएगी कि लावारिस पशुओं के लिए हर पंचायत में गौसदन बनाए जाए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर, जिला संगठन मंत्री सोम कृष्ण शर्मा व अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed