{"_id":"6ac6478ec510cc95a5051a53","slug":"14-students-from-pm-shri-school-mandi-to-showcase-their-mettle-in-the-state-level-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1024-216610-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी पीएम श्री स्कूल मंडी की 14 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी पीएम श्री स्कूल मंडी की 14 छात्राएं
विज्ञापन
11 से 13 अक्तूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सिरमौर जिले में होगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी की अंडर-19 वर्ग की 14 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें छह छात्राएं हॉकी और छह फुटबाल टीम का हिस्सा होंगी। छात्राओं ने सुंदरनगर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक सिरमौर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानपुर देवड़ा में आयोजित होगी। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं। प्रधानाचार्य माया चौहान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, खेल भावना और आत्मविश्वास के साथ खेलने का आह्वान किया। स्कूल की छात्राएं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी भाग लेंगी, जिसका आयोजन हमीरपुर में होगा।