{"_id":"643bfa0004d1b9604208f954","slug":"1396-children-gave-nda-exam-in-the-district-section-144-applied-outside-the-examination-centers-mandi-news-c-19-1-124089-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले में 1396 बच्चों ने दी एनडीए परीक्षा, परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले में 1396 बच्चों ने दी एनडीए परीक्षा, परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू
Sun, 16 Apr 2023 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मंडी जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई । परीक्षा में 1396 अभ्यार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू रही। अंदर जैमर और सीसीटीवी के चलते पूरी पारदर्शिता रही। रविवार को परीक्षा आठ केंद्रों में हुई। परीक्षा दो सत्रों में हुई। हर सत्र में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दूर-दूर से परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा में कोरोना नियमों का विशेष ध्यान रखा गया। मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए गए। एनडीए के पहले सत्र में
कुल 826 में से 576 ने यह परीक्षा दी और 250 अनुपस्थित रहे। दूसरे सत्र में 1086 में से 820 ने परीक्षा दी। 266 अनुपस्थित रहे।
सीडीएस की परीक्षा में करीब 400 अभ्यर्थी शामिल हुए। एडीसी निवेदिता नेगी ने कहा कि परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
एसडीएम रितिका जिंदल ने बताया कि सदर मंडी में इन परीक्षाओं के लिए इंड्स ग्लोबल स्कूल (इंडिया), राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी, दयानंद एंग्लो वैदिक (डी.ए.वी.) सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालक) मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) मंडी में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रही।