फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1373 voters will vote by postal ballot in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में 1373 मतदाता पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान

Fri, 15 Oct 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
1373 voters will vote by postal ballot in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर में पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर विशेष अभियान की जानकारी देते एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. विशाल की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. विशाल ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों एवं कोविड-19 पॉजिटिव मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 1373 पात्र मतदाताओं के लिए 16 से 19 अक्तूबर तक घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 6 टीमों का गठन कर लिया है। उन्होंने बताया कि 1373 पात्र मतदाताओं ने फार्म 12डी भरकर सहायक निर्वाचन अधिकारी को संबंधित बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी कारणवश छूटे हुए मतदाताओं की पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया को 20, 21 और 22 अक्तूबर को पूरा किया जाएगा। जिन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध हो गई है अब ऐसे मतदाता मतदान केंद्र पर वोट नहीं डाल सकेंगे। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से पोस्टल बैलेट मतदान के दौरान अपने-अपने पोलिंग एजेंट तैनात करने को कहा।

इस दौरान पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी के साथ-साथ माइक्रो ऑब्जर्वर, संबंधित मतदान केंद्र के सेक्टर अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे। पोस्टल बैलेट मतदान की तमाम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल की ओर से रमण बहल, भाजपा की ओर से विनय कुमार और सुदेश ने भाग लिया। इस मौके पर कानूनगो निर्वाचन तेज सिंह ठाकुर, कनिष्ठ सहायक मोहन सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed