{"_id":"5ca75ed2bdec22142c5cbf36","slug":"131554472658-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलीट में जोगिंद्रनगर को मिला ऑलओवर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलीट में जोगिंद्रनगर को मिला ऑलओवर का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर(मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डोहग जोगिंद्रनगर में आयोजित पुरुष वर्ग की 14वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुलदीप सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर अव्वल रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में ऑलओवर का खिताब सुंदरनगर ने हासिल किया। जबकि ऑलओवर एथलेटिक्स में जोगिंद्रनगर रहा। बेस्ट एथलीट भदरोटा आईटीआई के राजकुमार रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में द्रंग वैली ने मंडी को हराकर वॉलीबाल का खिताब जीता। कबड्डी में सुंदरनगर ने जोगिंद्रनगर को हराकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि, जोगिंद्रनगर दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में चच्योट ने बगसेड़ को हरा कर खो-खो का खिताब जीता। बास्केटबाल में पपलोग ने सुंदरनगर को हरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुंदरनगर ने चच्योट को हरा कर खो-खो का खिताब हासिल किया। वाशु प्रतियोगिता के 48 किलो वर्ग में डिंपल कुमार बल्ह मंडी ने पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। रजनीश भदरोटा ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिलवर और मोहित ठाकुर पपलोग ने ब्राउन मेडल हासिल किया। 52 किलो में मंडी के अर्जन ठाकुर ने स्वर्ण हासिल किया। विक्रम सिंह जोगिंद्रनगर ने सिलवर हासिल किया। अक्षय मंडी कृष्ण लाल तथा रविचंद ने ब्राउन मेडल हासिल किया। 56 किलो में धर्मेंद्र कुमार शिवाबदार गोल्ड, अनिल कुमार मंडी सिलवर तथा भारत भूषण बल्ह और साहिल मलहोत्रा संधोल ने कांस्य मेडल हासिल किया। 60 किलो में सुंदरनगर के ललित ने गोल्ड, दीपक मंडी ने सिलवर और मनाल थलोट तथा दीपक कुमार संधोल ने ब्राउन हासिल किया। 65 किलो में दीपक शर्मा पपलोग ने गोल्ड, रोहित चौहान मंडी ने सिलवर, अनिल कुमार जोगिंद्रनगर और जतिन ठाकुर बल्ह ने ब्राउन मेडल हासिल किया। 70 किलो में हरदयाल मंडी ने गोल्ड, शिवम शर्मा पपलोग ने सिलवर और होशियार सिंह कोटली और अभीषेक संधोल ने ब्राउन मेडल हासिल किया। 75 किलो में धीरज कुमार एनआर मेमोरियल ने गोल्ड और सुरजीत सिंह पपलोग ने सिलवर मेडल हासिल किया। 85 किलो में जतिन ठाकुर मंडी ने गोल्ड, अजय कुमार जोगिंद्रनगर ने सिलवर तथा सुरेंद्र पाल सुंदरनगर ने ब्राउन मेडल हासिल किया। इसके अलावा एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में भदरोटा के राजकुमार प्रथम, एनआर मेमोरियल के मुकेश कुमार ने दूसरा, जबकि जोगिंद्रनगर के राजेंद्र कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से दौ सौ मीटर दौड़ में भदरोटा के राजकुमार प्रथम, एनआर मेमोरियल के मुकेश ठाकुर ने दूसरा तथा जोगिंद्रनगर के रितिक ने तीसरा स्थान हासिल किया।