फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सगनेहड़ में रसोईघर की छत गिरने से बेटे समेत दंपती दबा

सगनेहड़ में रसोईघर की छत गिरने से बेटे समेत दंपती दबा

Thu, 24 Jan 2019 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सगनेहड़ में रसोईघर की छत गिरने से बेटे समेत दंपती दबा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के सगनेहड़ गांव में दोमंजिला मकान पर बनी रसोईघर की छत अचानक गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बेहोशी की हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दाखिल किया गया है, जबकि घायल बेटे को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार हादसा वीरवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। घटना के वक्त परिवार का मुखिया रघुवीर सिंह अपनी पत्नी कुंती देवी और बेटे विनोद कुमार के साथ घर की दूसरी मंजिल पर बने स्लेटपोश रसोईघर में मौजूद थे। इस दौरान अचानक रसोईघर की छत टूट कर गिर गई। इससे परिवार के तीनों सदस्य मलबे में दब गए। छत टूटने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी सदस्यों को निकालने में जुट गए। सूचना जोगिंद्रनगर दमकल विभाग को भी दी। कुछ ही देर में दमकल टीम में शेर सिंह सकलानी, विरेंद्र पाल और चालक खेम सिंह मौके पर पहुंचे। एक एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन की ओर से संबंधित पटवारी ने नुकसान का जायजा लिया है। उधर, एसडीएम अमित मेहरा ने कहा कि हादसे में घायलों को प्रशासन की ओर से फौरी आर्थिक सहायता प्रदान कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed