फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पढ़ाने के साथ-साथ अब पंदलाही पुल से गुजरने वाले बच्चों की सुरक्षा करेंगे गुरुजन

पढ़ाने के साथ-साथ अब पंदलाही पुल से गुजरने वाले बच्चों की सुरक्षा करेंगे गुरुजन

Wed, 01 Aug 2018 10:55 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाने के साथ-साथ अब पंदलाही पुल से गुजरने वाले बच्चों की सुरक्षा करेंगे गुरुजन
पधर(मंडी)। कोटरोपी में भूस्खलन के कारण पंदलाही को जोड़ने वाले खतरनाक पैदल पुल से गुजरने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए गुरु जी ड्यूटी देंगे। विधायक जवाहर ठाकुर ने इसके फरमान जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि भूस्खलन के कारण वहां से स्कूल आने वाले छोटे बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिसके समाधान के लिए पंदलाही में ही एक अध्यापक की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं विधायक जवाहर ठाकुर ने बुधवार को कोटरोपी स्थल का दौरा किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र मार्ग बहाली के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी तौर पर संभावनाएं तलाश कर यातायात को शीघ्र बहाल करने के प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है कि आपदा की इस घड़ी में लोगों को आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके लिए कोटरोपी से पधर तथा घटासनी से उरला के बीच लोगों को आवागमन के लिए यातायात सुविधा उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास के दौरान भी कोटरोपी समस्या का वैज्ञानिक तरीके से तुरंत समाधान ढूंढने के लिए कहा है। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी पधर, आशीष शर्मा, द्रंग भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल, महासचिव दलीप सिंह, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कपूर सिंह, जिला परिषद सदस्य सूरज प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed